भीड़ का इन्साफ

अभी अचानक शोर हुआ , भर चौराहे तक आया तो देखा की इंसानी भीड़ ने एक अपने जैसे ही दिखने वाले लाश को घेर रखा है . हर उम्र के तम्मास्बीनो की भीड़ लगी हुयी है . पता चल की अभी अभी किसी ने एस लाश का यहाँ अचानक देखा . ताफ्सिश हुयी तो पता चला की लाश की मौत हो चुकी है, तभी भीड़ मैं से कुछ नौजवान आये सब के अलग अलग रंग के वेश बना रखे थे, वो शोर करने लगे की हमें इन्साफ चहिये . येह देख कर और लोग उनके साथ हो लिए.
तभी अचानक प्रशाशन के नुमैएन्दे भी प्रकट हुए. और आइतबार किया गया की जल्द से जल्द दोषी को पकड़ लिया जायगा . यूँ तो पीड़ित को देख कर उसके बारे मैं अन्दागा लगाना मुस्किल था, तो उसी सड़क के दुसरे किनारे बैठे हुए एक एक भिखारी और एक पह्जल्वान से दिखने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया. कुछ देर मैं उन्होंने गुनाह भी कबूल कर लिया , कुछ मामला रहा होगा , आगे की करवाई अदालत मैं है .
लेकिन अचानक लोगों के अंडर के इंसान की रूह को कोई बबाद बेचैनी महसूस ह्युई , सब के सब तमाशबीन को एक जैसी ही बेचैनी महसूस होने लगी. आखिर मनुष्य के सममजिक जीव होने का इस से बेहतर क्या सबूत हो सकता था.
तभी सभी झंदाबदारों ने नारे लगाने सुरु किये , और नए नए सुझाव देने दिए जाने लगे , कोई कहता की एस चौराहे को ही बंद कर दो, बगल वाले के घर को तोड़ के वहां से चौराहा निकालो, आब तो जगह ही मनहूस है . किसी की राइ आई अरे कोई नही ऐसा करो की इनके नाम से चौराहे का नाम नाम रख दो.
एक महाशय जो काफी ग्यानी माने जाते थे , वो समझ गए की ये घटनाये तो होती ही रहेंगी , भविष्य के लिए भी कुछ बचा के रखा जाये , तो उन्होंने सुझाव दिया की पीड़ित के एक खूब सूरत मुती लगा दी जाये,
कुछ पैसे सरकार ने दिए, बांकी चन्द करके जमा गया. अगले दिन मूर्तिकार आने वाला था .
अलसुबह एक जाने पहचाने होर से आँख खुली चौराहे पे गया तो देखा जो युवा चंदा जमा कर रहा था. उसकी लाश पड़ी हुयी है. उसके कुछ तथाकथित साथी फरार है.
फिर से पूर्ववत चीज़ों की पुतावृति हुयी, आब पहले वाले की मूर्ति लगेगी , और बाद वाले के नाम से चौराहे का नाम बनेगा .
पडोसी घबराया हुआ है , की कहीं अगली बारे उसका घर तोड़ के चौराहा वहां से न गुज़ारा जाये.
इन्ही पसोपेह मे सब अपने अपने घर गए.
ऐसे सब को पता है की अगली वारदात कहाँ होने वाली है . कौन कब किसके बहरोसे का क़त्ल करने वाला है.
सब को अगली लाश का पता ठिकाना मालूम है .
मालूम क्यूँ न हो , जिन्दा लाश से बेहतर और कौन जान सकता है एस सच्चाई को .

लेकिन एक रिवाज़ व् तो निबाहनी है, और भीड़ के इन्साफ का रिवाज़ तो सदियों पुराना है .
जब इंसान न बदला तो प्रथा क्यूँ बदली जाये.
इंतज़ार एक और वारदात का , इंसानियत की मौत पे मुर्दों के रुन्दन का .
इंतज़ार एक और ऐसे ही इन्साफ का , जो कभी हमारी रूह को न छु सका, न कभी इन्साफ दिला सका
- सौरभ
1 Comment:
Post a Comment